फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीरम्पुरी के कसीम को मॉर्डलिंग और एक्टिंग में मिला पुरस्कार

विज्ञापन
नजीबाबाद के कसीम हैदर मुंबई में अवॉर्ड के साथ। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जोगीरम्पुरी के कसीम को मिला पुरस्कार
विज्ञापन

नजीबाबाद। जोगीरम्पुरी निवासी कसीम हैदर कसीम को मॉडलिंग और एक्टिंग के लिए दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फिल्मस प्रदान किया गया है।
जोगीरम्पुरी निवासी मो.रजा कासमी का पुत्र कसीम हैदर कसीम कई वर्षों से बॉलीवुड में पहचान बना रहा है। मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो एलबम के माध्यम से लोकप्रियता हासिल करने वाले कसीम को मुंबई की संस्था डीपीआईएएफ ने मॉडलिंग और एक्टिंग के लिए दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फिल्मस प्रदान किया। संस्था के एमडी कल्याणजी जाना की उपस्थिति में मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने मुंबई में आयोजित समारोह में कसीम हैदर को अवार्ड प्रदान किया। कसीम हैदर ने मराठी फिल्म अभिनेत्री श्रेया कुलकर्णी के साथ मेरे साथ चलो... गीत पर एक्टिंग की। कई म्यूजिक एल्बम में कुशल अभिनय की छाप छोड़ने वाले कसीम हैदर को हाल ही में रिलीज हुए गीत संभल जाओ... ने लोकप्रियता दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें