फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पृथ्वीराज को गुर्जर सम्राट कहने पर भड़की करणी सेना

Fri, 02 Jun 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (बिजनौर)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की ओर से सोशल मीडिया पर पृथ्वीराज चौहान को गुर्जर सम्राट संबोधित करने को लेकर क्षत्रिय समाज में आक्रोश पनप रहा है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने इस संबंध में थाने पहुंचकर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के प्रदेश महासचिव प्रदीप चौहान व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी अजीत राणा के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को थाने पहुंचा। वहां आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण के द्वारा सोशल मीडिया पर पृथ्वीराज चौहान को गुर्जर सम्राट संबोधित कर गुर्जर व राजपूत समाज के बीच दंगा फसाद कराने की साजिश बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। प्रतिनिधि मंडल में युवा प्रकोष्ठ के मंडलाध्यक्ष रसिक चौहान, पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी भीषम सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दीपक राजपूत, नूरपुर विधानसभा प्रभारी गौरव राणा, विधानसभा अध्यक्ष राहुल राजपूत, जी, विधानसभा मीडिया प्रभारी रितिक चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष लोकेन्द्र चौहान व चंचल चौहान आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें