फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: मोटा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़िये, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Sun, 12 Feb 2023 05:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली के मोटा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते शिवभक्त।
विज्ञापन
बिजनौर, मंडावली/नजीबाबाद। बम-बम भोले की गूंज के साथ कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मोटा महादेव मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर बड़ी संख्या में कांवड़िये नजीबाबाद-बुदंकी मार्ग से होकर गुजरे।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लेकर मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। हरिद्वार से आने के बाद शिवभक्तों के लिए पहला पड़ाव मोटा महादेव मंदिर ही पड़ता है। शनिवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिए मोटा मोटा महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पंडित शशिनाथ ने बताया कि कांवड़ियों ने जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में भैरव बाबा मंदिर में भैरव बाबा का सोटा लगवाया और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर दिनभर बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। कांवड़ियों की सेवा को लगेंगे शिविर
विज्ञापन

मुस्लिम फंड, व्यापार मंडल एवं नांगरिक एकता मंच की ओर से इंद्रलोक होटल में 13 फरवरी से तीन दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर लगेगा। नगर आरती समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में 12 फरवरी को 38वां शिवरात्री कांवड़ती शिविर का आयोजन होगा। शिविर 12 से 16 फरवरी तक चलेगा।

मंडावली के मोटा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते शिवभक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें