चांदपुर। अनूपशहर निवासी कृष्ण कुमार हरिद्वार से कांवड़ में जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। चांदपुर-धनौरा मार्ग पर अचानक गुलदार और उसका शावक सड़क पर प्रकट हो गए। गुलदार ने कांवड़िए पर हमला कर दिया। पीछे से आ रहे कांवड़ियों ने शोर मचाया, जिस पर गुलदार शावक को लेकर खेत में भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों कर सेवार्थ गांव बागड़पुर में लगे शिविर में मौजूद समाजसेवी गुड्डू सेमरटर्न चौधरी व उनके साथियों ने इसकी सूचना मिलने पर घटनास्थल का जायजा लिया।