फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नजीबाबाद - बोल बम की गूंज के साथ मंजिल को बढ़ रहे कांवड़िये

Wed, 15 Feb 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्त
विज्ञापन

फोटो-15एनजेडबी04ए, 04बी, 04सी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। बोल भोले.., ओम नम: शिवाय की गूंज के साथ कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मोटा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचे और घंटों लाइन में लगकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवड़िये मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। मंदिर के पुजारी शशिनाथ का कहना है कि बुधवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल और कांवड़ लेकर मोटा महादेव मंदिर पहुंचे। मोटा महादेव स्वयंभू सिद्धपीठ पर कई घंटों तक लाइन में लगने के बाद कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कांवड़ियों के राष्ट्रीय ध्वज के साथ बोल बम जयकारों से नगर शिवमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिवभक्तों के अनेक जत्थे कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए। नगर से बड़ी संख्या में शिवभक्तों के वाहन हरिद्वार की ओर जाते दिखे।

फ्लाईओवर की सीढि़यों से कांवड़ियों का आवागमन बंद
सीओ के निर्देश पर डबल फाटक फ्लाईओवर की सीढि़यों से कांवड़ियों का आवागमन बंद करा दिया गया है। मंगलवार को डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पार करने के लिए बनी सीढि़यों पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा था। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए फ्लाईओवर की सीढि़यों से आवागमन पूर्ण रुप से बंद करा दिया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए फ्लाईओवर के नीचे और सीढि़यों के दोनों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिससे कांवड़ियों के साथ कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें