अफजलगढ़। क्षेत्र के गांव कादराबाद की एक बेटी ने यूपीएससी परीक्षा पासकर गांव व जिले का नाम रोशन किया। परिवार में इससे खुशी का माहौल है। गांव कादराबाद निवासी मनोज कुमार सिंह की पुत्री कुमारी कनिका सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। कनिका सिंह ने अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया है। कनिका सिंह का इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज में ‘ए’ ग्रेड के आफिसर के रूप में गिफ्ट सिटी गुजरात में तैनाती हुई है। कनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों सहित परिजनों को दिया है। कनिका सिंह के ताऊ शैलेश कुमार ने बताया कि कनिका की प्रारंभिक शिक्षा कादराबाद में हुई है।