फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में कमल दीप और शिवा रहे प्रथम

विज्ञापन
बिजनौर में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक समा? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों का 71वां जनपदीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह शुरू हुआ। जिसमें बालक और बालिका वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 800 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में कमल दीप और बालिका वर्ग में शिवा प्रथम रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आरजेपी इंटर कॉलेज और जीजीआईसी बिजनौर के संयुक्त संयोजन में आयोजित समारोह का शुभारंभ सीडीओ पूर्ण बोरा ने गुब्बारे और कबूतर छोड़कर किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट, गाइड, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक तथा एथलीट्स ने मार्च पास्ट किया। जिसकी सलामी मुख्य अतिथि ने ली और बिजनौर का ध्वज फहरा कर 71वें समारोह का शुभारंभ किया। सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि खेलों से छात्र-छात्राओं के स्वस्थ मन और मस्तिष्क का विकास होता है। जो व्यक्तित्व विकास और अच्छे राष्ट्र के निर्माण लिए अति आवश्यक है।
बालक सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कमल दीप प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय, तरुण कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं त्रिकूद में सचिन कुमार ने प्रथम, अनमोल ने द्वितीय, शानू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो में मोहम्मद फरहान प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय, मोहित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर 600 मीटर में नितिन प्रथम, विकास द्वितीय, तनिश शर्मा ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

वहीं सीनियर बालिका वर्ग 800 मीटर में शिवा प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, पायल तृतीय स्थान पर रही। त्रिकूद में लिप्सी चौहान ने प्रथम, महक परवीन ने द्वितीय, सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 200 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, जूनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़, 4 गुणा 400 मीटर रिले, 600 मीटर सब जूनियर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
निर्णायक मंडल में प्रभात कुमार, नरेंद्र सिंह, इंद्रमणि, राजेंद्र सोलंकी, धर्मवीर सिंह, अरुण कुमार, हरवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, विनोद यादव, अजय कुमार, चंद्रशेखर आदि रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल, प्रधानाचार्या विनीत, डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह, एनसीसी ऑफिसर सुभाष बाबू राजपूत, विनोद खन्ना, राजेंद्र कुमार, मनोज यादव, प्रधानाचार्य कैलाश चंद, डॉ. भूपेंद्र, रविंद्र शर्मा, संगीता गुप्ता, मीरा, रमाशंकर, मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें