फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मां के जयकारों के साथ निकली कलशयात्रा

विज्ञापन
नजीबाबाद में श्री नव दुर्गा महाकाली समिति की भव्य कलश यात्रा। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
देवी मां के जयकारों के साथ निकली कलशयात्रा
विज्ञापन

नजीबाबाद। श्री नवदुर्गा महाकाली समिति के नेतृत्व में आयोजित भव्य कलश एवं शोभायात्रा यात्रा देवी मां के जयकारों से नगर गूंज उठा।
श्री नवदुर्गा महाकाली समिति के संस्थापक पवन अग्रवाल, पन्ना लाल अग्रवाल, प्रधान पंकज अग्रवाल, संरक्षक ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, अवनीश अग्रवाल टांडे वाले, संयोजक हरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में कनागत की अमावस्या एवं नवरात्र की पूर्व संध्या पर भव्य कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन से 2100 कलश धारी बालिकाओं और महिलाओं का जनसमूह सिर पर कलश धारण किए मां भगवती के जयकारों के साथ नगर से निकला तो वातावरण देवीमय होकर गूंज उठा।
कलश यात्रा पूजा सैनी, रितु कौशिक, संतोष कश्यप, सरोज सैनी, किरण, कुंती देवी के नेतृत्व में मालिनी तट स्थित नव दुर्गा काली मंदिर पहुंची और महिलाओं ने कलश स्थापित किए। श्री नव दुर्गा महाकाली शोभायात्रा में बैंड धुन, महाकाली अखाड़े और धार्मिक झांकियों ने मन मोह लिया। माता का डोला, राधा-कृष्ण झांकी, शिव तांडव, काली तांडव, अघोरी झांकी, मोर नृत्य, शिव काली तांडव, महाकली अखाड़ा, बरसाने की होली और अनेक प्रकार की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में नकुल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल एड., गिरीश चंद सिंघल, अर्चित अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, सुशील टांक, परविंदर सिंह, उदय सिंह, हरेंद्र चौधरी, अभिषेक त्यागी, ठाकुर उदय सिंह, सुधीर अरोड़ा, हिमांशु राजपूत, अभिनव अग्रवाल, अभिनव गुप्ता, राजीव तागरा, कमल सेठी, अंकित अग्रवाल, निखिल, आशीष राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें