कालागढ़ में कालागढ़ टाईगर रिजर्व के मैदान में हथिनी की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई। डीएफओ धीरज पांडे के मुताबिक शनिवार को कार्बेट टाईगर स्थित कालागढ़ टाईगर रिजर्व के मैदान क्षेत्र में पांच वर्षीय एक हथिनी का शव गश्ती दलों को मिला, जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। अधिकारियों ने कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं होगी। पशु चिकित्सक डॉ. मंजू पाल और डा. दुष्यंत ने हथिनी के शव का पोस्टमार्टम किया।