फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सहेलियों की शादी को मिली काजल के परिवार की मंजूरी, खुशी मनाई

Sat, 20 Jan 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। सहेलियों की शादी को काजल के परिवार की मंजूरी मिल चुकी है। काजल के घर में इस शादी को लेकर खुशी का माहौल है, वहीं दोनों सहेलियों ने भी जीवनसाथी बनकर जिंदगी गुजारने का इरादा मजबूत कर लिया है। दरअसल काजल और प्रीति ने दो महीने पहले काशीपुर के एक मंदिर भी में शादी कर ली थी।
विज्ञापन

स्योहारा के एक गांव निवासी प्रीति (20) और मुरादाबाद क्षेत्र की रहने वाली काजल (19) पिछले डेढ़ वर्ष से एक साथ रह रहीं थीं। ये दोनों युवतियां काशीपुर के एक मटर प्लांट में नौकरी करतीं थीं। दोस्ती से शुरु हुई मोहब्बत शादी की दहलीज को कब पार कर गई किसी के भी परिजनों का भनक तक नहीं लगी। दोनों पति पत्नी के रूप में एक दूसरे को तन मन से स्वीकार कर परिजनों के विरोध करने पर चले गए थे। न्यायालय बिजनौर ने दोनों को उनके निर्णय पर ही छोड़ दिया। जो अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकतीं हैं। इसके बाद काजल के परिजन दोनों को लेकर मुरादाबाद अपने घर चले गए।
काजल पति के रूप में जबकि प्रीति पत्नी बनकर रहने लगी है। शुक्रवार को फोन पर काजल ने बताया कि दोनों के बीच लगाव हुआ था। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में शादी कर ली। अब दोनों घर पर ही हैं। पूरी जिंदगी दोनों संग रहकर ही जीवन बिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें