फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद- मालन नदी के उफान से कच्छियाना बस्ती हुई जलमग्न

Thu, 10 Aug 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के क​च्छियाना बस्ती में जलभराव। (स्रोत-ग्रामीण)
विज्ञापन
-मालन नदी के उफान से बड़िया जट्टीवाला पुल की एप्रोच कटी
विज्ञापन

-मालन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर भाकियू ने जताई चिंता
फोटो-09एनजेडबी07ए, 07बी, 07सी
नजीबाबाद (बिजनौर)। पहाड़ों पर हुई वर्षा से मालन नदी के उफान से क्षेत्र में कृषि भूमि का बड़े पैमाने पर कटान हो रहा है। वहीं कार सेवा से बने बड़िया-जट्टीवाला पुल की एप्रोच को भी नुकसान पहुंचा है। उधर कच्छियाना बस्ती में भारी जलभराव से प्रभावित क्षेत्रवासियों को समाजसेवियों की ओर से नाश्ता और भोजन वितरित किया गया।
मंगलवार को मालन और कोटावाली नदी ने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। नगर की आबादी से जुड़े कच्छियाना क्षेत्र में दर्जनों मकान और सब्जी की फसल डूब गई। एसडीएम रम्या आर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार, सार्थक चावला ने मंगलवार की देर रात तक प्रभावितों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में मौजूद राजस्व टीम को दिशा निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार प्रभा सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने जलभराव से पहुंचे नुकसान का ब्यौरा एकत्रित किया। ग्राम पंचायत मोटाढाक के प्रधान सागर बडोला ने एसडीएम रम्या आर से भेंट कर उन्हें चतरूवाला और मोटाढाक दिशा की ओर मालन नदी के रूख करने से उत्पन्न खतरों से अवगत कराया। एसडीएम ने सिंचाई खंड अफजलगढ़ के अधिकारियों को क्षेत्र का दौरा कर मालन नदी के दिशा बदलने और उफान से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए तटबंध आदि बनाने के निर्देश दिए। मालन नदी के उफान से बीरूवाला के चंड़ीगढ़ आबादी की ओर भी तेजी से कटान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ ने मालन नदी के उफान से सिखों द्वारा कार सेवा बनाए गए बड़िया-जट्टीवाला पुल की एप्रोच और मालन नदी की दिशा बदलने से उत्पन्न स्थिति को प्रशासन से गंभीरता से लेने की अपील की। पुल और आस-पास की खेतों की जमीन को मालन नदी से पहुंचे नुकसान का जायजा लेकर प्रभावितों को मुआवजा दिलाने, पुल की सुरक्षा के लिए तटबंध बनाने की भी मांग की गई। किसानों के प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र खैरा, हीरा सिंह नेगी, निशांत सिंह, नैन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें