फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने ली रालोद की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कबड्डी के स्टार खिलाड़ी राहुल चौधरी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी से मुलाकात की। साथ ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। ग्राम जलालपुर छोईया निवासी राहुल चौधरी पुत्र रामपाल सिंह प्रो कबड्डी स्टार खिलाड़ी है। राहुल किसान परिवार से हैं। वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। राहुल चौधरी के राजनीति में कदम रखने से उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। राहुल चौधरी ने बताया कि किसान समेत सभी वर्गों की सेवा करने के लिए राजनीति में उतरें हैं। उन्होंने जयंत चौधरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके निर्देशन में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें