बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे सिखाए जाएंगे। स्कूलों में छात्राओं को जूडो कराटे, पंच, किक और अन्य दांव सिखाने के लिए मास्टर ट्रेनर व्यायाम शिक्षक एवं खेल अनुदेशकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि जनपद के 2119 परिषदीय स्कूलों और 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण वीरांगना परियोजना के तहत जिले में ब्लाक हल्दौर में दिया गया है। ट्रेनर वलीउल्ल मंसूरी एवं सुखदेव यादव ने ब्लाक स्तर के व्यायाम शिक्षक, खेल अनुदेशकों को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया।