फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट डायरेटर ने कोरोना पॉजिटिव के परिजनों से जमाती के बारे में जानकारी ली

विज्ञापन
चांदपुर में कोरोना वायरस पॉजिटिव के परिजनों से वार्ता करते ज्वाइंट डायरेक्टर डा. अनिल मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ज्वाइंट डायरेक्टर जमाती के घर पहुंचे
विज्ञापन

बिजनौर, चांदपुर। कानपुर में मिले कोरोना पॉजिटिव जमाती के घर पहुंचकर ज्वाइंट डायरेक्टर ने परिजनों से जमाती के बारे में जानकारी की। परिजनों से घर में ही रहने व साफ सफाई रखने को कहा। चांदपुर के एक मोहल्ला निवासी जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल हुआ था। उसके बाद वह कानपुर पहुंच गया था। कानपुर में जांच में चांदपुर जमाती के कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ प्रभारी डा.केपी सिंह ने बताया कि जमाती के पॉजिटिव आने पर उसके परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। डा.केपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ से आए ज्वाइंट डायरेक्टर व कोरोना के बिजनौर नोडल डा. अनिल मिश्रा ने कोरोना पॉजिटिव मिले जमाती के घर पहुंचकर परिजनों के जमाती के बारे में जानकारी ली। उनके साथ सीएमओ डा.विजय कुमार यादव, डा.केपी सिंह, एसआई करमजीत सिंह, एसआई जयदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें