फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पहलगाम की घटना के विरोध में जोगीरम्पुरी बाजार रहा बंद

Wed, 07 May 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-जोगीरम्पुरी में आतंकवाद का पुतला फूंकते व्यापारी। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
नजीबाबाद। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के आह्वान पर जोगीरम्पुरी में बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जोगीरम्पुरी नगर अध्यक्ष वाहिद, वरिष्ठ प्रदेश मंत्री संजीव अग्रवाल, कमल बंधु, विशेष माहेश्वरी, सौरभ अग्रवाल, शक्ति गर्ग, सिकंदर, आदिल, हार्दिक और नीरज सिंघल के नेतृत्व में व्यापारियों ने जोगीरम्पुरी में पहलगाम घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। व्यापारियों ने पहलगाम घटना के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते आतंकवाद का पुतला फूंका। जोगीरम्पुरी व्यापारियों की ओर से आमिल, अनवर, फारूख, वाजिद, भूरे, शाहिद, फैज आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें