फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर- जिले में हर्षोउल्लास के मनाई जयंती, निकाली शोभायात्रा

Mon, 06 Feb 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सन्त शिरोमणि गुरुजी रविदास जयंती जनपद में हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संत शिरोमणि गुरुजी रविदास, भगवान श्रीराधाकृष्ण, बाबा साहेब अंबेडकर, रविदास जन्म की झांकी, भगवान शिव पार्वती समेत 40 झांकियां और दस बैंड शामिल रहे।
बुखार चुंगी स्थित रविदास मंदिर से शहर के लिए भव्य शोभायात्रा शुरु हुई। यहां शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने फीता काटकर किया। संत शिरोमणि गुरु रविदास उत्थान सेवा समिति लड़ापुरा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। समिति अध्यक्ष चंद्रहास सिंह, महामंत्री कृष्ण कुमार (बंटी) एवं कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्यातिथि पूर्व विधायक कुवरानी रुचि वीरा ने किया।
विज्ञापन


धूमधाम के साथ मनाई जयंती
रेहड़। गांव केहरिपुर जंगल में संत शिरोमणि रविदास की जयंती परम्परागत हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की सफलता में भूपेंद्र कुमार,योगेंद्र कुमार, विनीत कुमार, मोनू कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


पुष्पवर्षा कर किया जुलूस का स्वागत
बिजनौर। सन्त शिरोमणि गुरुजी रविदास जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सिविल लाइन में पंडाल लगाकर जुलूस का स्वागत किया। पंडाल के बाहर स्वयंसेवक पंक्ति में खड़े होकर पुष्प वर्षा कर रहे थे तथा जुलूस के व्यक्तियों से चाय पीने का आग्रह कर रहे थे। भारत माता की जय तथा संत शिरोमणि रविदास की जय के नारे लग रहे थे। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह प्रशान्त, नगर संघ चालक विकास, दीपक कुमार, विपुल, जयन्त, विदित, अनुराग, मोहित, आशीष, राजकुमार, सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें