जसवंत को मिला साहित्य सुधा सम्मान
नजीबाबाद। नवांकुर साहित्य मंच ने नजीबाबाद के जसवंत सिंह को ऑनलाइन कवि सम्मेलन में श्रेष्ठतम रचना प्रस्तुत करने के लिए साहित्य सुधा सम्मान प्रदान किया। शिक्षक एवं कवि जसवंत सिंह को नवांकुर साहित्य मंच के अध्यक्ष डॉ. आशीष त्रिपाठी, संरक्षक कमल मौर्य ने विभिन्न राज्यों से जुड़े कवियों के ऑनलाइन कवि सम्मेलन में उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठतम रचना के लिए साहित्य सुधा सम्मान से नवाजा है।