नजीबाबाद। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार शाहजहांपुर ने नजीबाबाद के जसवंत सिंह को गजल श्री सम्मान प्रदान किया।
नजीबाबाद निवासी शिक्षक एवं कवि जसवंत सिंह को उनकी गजल के लिए पुवायां शाहजहांपुर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार के संस्थापक विजय तन्हा ने गजल श्री सम्मान प्रदान किया। संस्था की ओर से लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन गजल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।