युवती बरामदगी को जम्मू पुलिस का छापा
कोतवाली देहात। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बहला-फुसला कर भगा कर लाई गई लड़की की बरामदगी के लिए गांव से शहबाजपुर में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। पुलिस लड़की बरामद न होने के कारण गांव में डेरा डाले हुए है। जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी के थाना माहौरे क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर निवासी साजिद दूसरे पक्ष की लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर ले आया था। लड़की के परिजनों ने थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना माहौरे में तैनात हेड कांस्टेबल वीर सिंह व कांस्टेबल आशिक ने सोमवार को लड़की के परिजनों के साथ थाना कोतवाली देहात पहुंचे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव में लड़की की बरामदगी के लिए साजिद के घर पर छापा मारा। पुलिस की भनक लगने पर साजिद लड़की को लेकर फरार हो गया।