फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमात ने सद्भाव का पैगाम दिया : असद मदनी

विज्ञापन
जलालाबाद में जलसे को खिताब करते मौलाना असद मदनी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जमात ने सद्भाव का पैगाम दिया : असद मदनी
विज्ञापन

जलालाबाद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष सय्यद महमूद असद मदनी ने कहा कि जमात का काम सदियों से चला आ रहा है। जमात ने प्यार-मोहब्बत, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति का पैगाम दिया है।
मदरसा अख्तरुल उलूम अरबिया जलालाबाद में दीनी इजलास को खिताब करने देवबंद से पहुंचे असद मदनी ने दीनी और दुनियावी तालीम से बच्चों की जिंदगी संवारने और उनको अदबी खिदमात की तालीम देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को तालीम के लिए ही मोबाइल का कम से कम इस्तेमाल करने पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इल्म और दीन की रोशनी से ही इंसान की जिंदगी संवरती है। जमीयम के नायब सदर, नौगांवा से आए मुफ्ती अब्दुल रहमान ने शादी तथा अन्य कार्यक्रमों में फिजूल खर्च पर रोक लगाने और दीन से जुड़ने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारी इब्ने हसन द्वारा कुरान की तिलावत से शुरू कराए दीनी जलसे में मुफ्ती अब्दुल रहमान ने दुनिया में अमनो-अमान की दुआ कराई। मुफ्ती मो. अहमद के संचालन में आयोजित इजलास में मुफ्ती सलमान, मुफ्ती शब्बीर, मौलाना मो. अली, मुफ्ती अब्दुल गफूर, हाफिज फुरकान, मौलाना शरीफ, मुफ्ती बिनयामीन, मौलाना शफीक ने जलसे को खिताब किया। मौलाना असलम कासमी, कारी इफ्तखार, मौलाना इंतियाज, कारी अल्ताफ, मौलाना शाहनवाज, मौलाना शराफत, कारी जैद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें