फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत पर लगाया जाम

विज्ञापन
बढ़ापुर में मुजफ्फरनगर के चौराहे पर शव रखकर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत पर लगाया जाम
विज्ञापन

बढ़ापुर। शेरकोट के समीप बुधवार शाम हुए हादसे में मारे युवक के शव को मार्ग पर रखकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार रात जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे बढ़ापुर कोतवाल व सीओ नगीना ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बढ़ापुर-नगीना मार्ग के मुजफ्फरनगर चौराहे पर जाम लगा रहे ग्राम इस्माइलपुर के ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव का युवक अंकित कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ बुधवार शाम धामपुर के गांव जित्तनपुर से अपने गांव आ रहा था। हरेवली-शेरकोट मार्ग पर उसकी बाइक एक कार से टकरा गई। जिसमें अंकित की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम कराकर अंकित का शव लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम गांव आ रहे थे। उन्होंने बढ़ापुर-नगीना मार्ग के मुजफ्फरनगर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कार चालक को मौके पर बुलाया जाए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया कि घटनास्थल शेरकोट थाना क्षेत्र का होने पर इस मामले में वहीं कार्रवाई होगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। सीओ नगीना सुमित शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें