बिजनौर जजी में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंचाासीन अतिथिगण।
अधिवक्ता परिषद ब्रज की बिजनौर इकाई की ओर से संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अधिवक्ता परिषद ब्रज की बिजनौर इकाई की ओर से संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान के पालन पर बल दिया गया। जिला जज एमपी सिंह ने कहा कि संविधान को उसकी मूल भावनाओं के साथ अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। हम सब का कर्तव्य है कि हम संविधान का पालन करें।
बुधवार को जजी स्थित बार हाल में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज एमपी सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में संविधान द्वारा प्रदत अधिकारों के प्रति जनता को जागरूक करने की आवश्यकता बल दिया। गाजियाबाद से आए अधिवक्ता परिषद परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विपिन त्यागी ने कहा कि संविधान निर्माता ने देश के प्रत्येक वर्ग का ध्यान संविधान निर्माण के दौरान रखा है। ब्रज इकाई की महामंत्री राखी शर्मा ने कहा कि परिषद गरीब व्यक्तियों को जो न्याय से वंचित है, उन्हें न्याय दिलाने के लिए कृतसंकल्प है। जिला बार के अध्यक्ष एसके बबली ने कहा कि वादकारियों का हित सर्वोच्च है। कोई भी वादकारी न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष अतुल सिसोदिया एवं संचालन देवेंद्र पाल सिंह ने किया। कृष्णा कॉलेज, विवेक लॉ कॉलेज की छात्राओं ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रवीर सिंह गहलोत, राकेश कुमार सिंह, केडी सिंह, पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौहान, अजीत पंवार, महिला विंग के अध्यक्ष अंशु बिश्नोई, डीजीसी वरुण राजपूत, एडीजीसी अभिनव कुमार, जिला बार महासचिव संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।