फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - मोटाढाक समिति से सभी संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय

Fri, 17 Mar 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सहकारी समिति में नाम वापसी के बाद बड़ी संख्या में चुने जाएंगे निर्विरोध संचालक
विज्ञापन

फोटो - 16एनजेडबी08आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। सहकारी समिति चुनाव में नाम वापसी के बाद अनेक संचालकों का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। शेष पदों पर 18 मार्च को चुनाव होगा। मोटाढाक समिति के सभी नौ संचालकों के निर्विरोध चुने जाने की औपचारिकता बाकी है, जबकि अहमदपुर सादात समिति में सभी नौ वार्डों में संचालक पद के लिए 18 मार्च को चुनाव संपन्न होगा।
नाम वापसी पर कई समितियों में संचालक पद के लिए एक-एक प्रत्याशी शेष रहने से उनके निर्विरोध संचालक चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। मोटाढाक साधन सहकारी समिति एकमात्र ब्लॉक की ऐसी समिति है जिसमें सभी नौ वार्डों में निर्विरोध प्रत्याशी चुने जाएंगे। निर्विरोध चुने जाने वाले प्रत्याशियों में रामगोपाल, धर्मेंद्र सिंह, दया देवी, सरजीत कौर, जरमल सिंह, परमजीत सिंह, अनिल कुमार, विजय लक्ष्मी, दीपक मैंदोला शामिल हैं।
विज्ञापन

लालूवाला समिति से सुरेश कुमार, प्रवीण सिंह, भागूवाला समिति से ब्रजराज सिंह, भागूवाला समिति से मो.आसिफ, रईसा, जटपुरा-मुस्सेपुर समिति से रोहिताश, शौकीन सिंह, जयप्रकाश, गीता रानी, सविता देवी, सिकरौड़ा समिति से अमित कुमार, योगेंद्र सिंह, गायत्री देवी, विजयपुर साधन समिति से अश्फाक, देशराज, अंकित मलिक के एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध संचालक चुना जाना तय है।
विज्ञापन

इनके अतिरिक्त नांगल-जीतपुर-खानपुर समिति से कुनाल गांधी, माया देवी, गार्विन, मो.अलीपुर द्वारका समिति से महेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, जगवती का भी निर्विरोध संचालक चुने जाने की घोषणा होनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें