सिंचाई विभाग बनाएगा गंगा पर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव
बिजनौर। गंगा बैराज से विदुरकुटी तक कॉरिडोर बनाने की मांग पर महानिदेशक पर्यटन ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बरेली, मुरादाबाद मंडल को पत्र लिखा है।
एमडी कॉलेज के निदेशक डा.विदित कुमार ने गंगा बैराज से विदुरकुटी तक कॉरिडोर बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इससे पर्यटन का विकास होगा और गंगा खादर को बाढ़ से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री पोर्टल से यह मांग महानिदेशक पर्यटन को गई थी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ब्रजपाल सिंह ने महानिदेशक पर्यटन को भेजे पत्र में कहा है कि गंगा बैराज सिंचाई विभाग के कार्यक्षेत्र में आता है। इसके संदर्भ में योजना सिंचाई विभाग द्वारा तैयार की जाएगी। विदुरकुटी में पर्यटन विकास कार्य के लिए विधानसभा क्षेत्र जनप्रतिनिधि द्वारा उक्त स्थल को मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना में शामिल किया गया है। इसके आगणन कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा गठित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।