अफजलगढ़ मनोहरवाली में क्षतिग्रस्त तटबंध पर मरम्मत करते मजदूर। सौजन्य ग्रामीण।
फोटो समाचार
अफजलगढ़। गांव मनोहरवाली में बनैली नदी के उफान के बाद तटबंध कट गया था। कटाव रोकने के लिए तटबंध के क्षतिग्रस्त हिस्से पर रेत मिट्टी के भरे बोरे लगाकर मरम्मत की गई। पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हुई वर्षा के कारण बनैली नदी में उफान आने से पानी के अधिक वेग से मनोहरवाली स्थित तटबंध व रपटा क्षतिग्रस्त हो गया था। बनैली नदी में उफान से तटबंध को भी खतरा बढ़ गया था। रविवार को सिंचाई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे थे। सोमवार को गांव मनोहरवाली स्थित बनैली नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध पर कटाव व पानी का बहाव रोकने के लिए रेत व मिट्टी के बोरे लगाए गए। लोनिवि के जेई ज्ञानचंद्र के अनुसार पानी कम होने पर रपटे का आकलन कर मरम्मत कराई जाएगी।