बिजनौर में पोस्ट ऑफिस चौराहे पर चैकिंग करती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। लॉकडाउन-2 के पहले दिन सड़कों पर उपभोक्ताओं की खूब आवाजाही रही। बैंकों व राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। पुलिस बेवजह निकलने वाली भीड़ का चालान काटने में लगी रही। जिले में कोरोना से संक्रमित आठ लोग मिलने के बाद भी सुबह को सड़कों पर भीड़ दिखाई दे रही है। बुधवार को भी मुख्य बाजार के पास सड़कों पर लोगों की खूब आवाजाही रही। बैंकों में इतनी भीड़ आई की दूर तक लंबी लाइन लग गई। यही हाल राशन की दुकानों पर भी देखने को मिला। वहां भी उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। बैंक और राशन की दुकानों की आड़ में बहुत से लोग भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर आ रहे हैं। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि काफी लोग बेवजह लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। इनके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन में बेवजह व बिना मास्क के निकलने वालों का अब चालान किया जाएगा।