बिजनौर, धामपुर। तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने रिश्वत मांगने की शिकायत प्राप्त होने पर दो लेखपालों के खिलाफ जांच बैठा दी है। तहसीलदार ने जांच के लिए ओम कुमार और नायब तहसीलदार विवेक कुमार तिवारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। दोनों अधिकारियों से दो दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है
तहसीलदार ने बताया कि संबंधित दोनों लेखपालों की रिश्वत मांगने शिकायत प्राप्त हुई है। एक लेखपाल का एक ऑडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। जिसमें लेखपाल क्षेत्र के किसान शिव शंकर का काम करने के बदले रुपयों की मांग कर रहा है। दूसरे लेखपाल पर एक किसान की ओर से पट्टे कराने के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट को अपने भाई के अकाउंट में कराने का आरोप लगा रहा है।
बताया कि दोनों मामले गंभीर हैं। दोनों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर सही स्थिति का पता लगेगा। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधित लेखपालों पर विभागीय कार्रवाई होगी। हालांकि दोनों लेखपालों से संपर्क करने का प्रयास किया। पर सफलता नहीं मिली।