फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - पेपर लीक प्रकरण के आरोपियों की संपत्तियों की जांच शुरू

Thu, 02 Feb 2023 09:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के लिए खास
विज्ञापन

- दोनों मुख्य आरोपियों के 19 परिजनों की संपत्तियों की कुंडली खंगालने में जुटा सब रजिस्ट्री विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक प्रकरण में धामपुर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों ने दो आरोपियों और उनके परिजनों व रिश्तेदारों संपत्तियों के खंगालना शुरू कर दिया है। इस बाबत पिछले दिनों देहरादून स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने सब रजिस्ट्रार को आरोपियों की सूची को सौंपा था और जांच में सहयोग की अपेक्षा की थी। सब रजिस्ट्रार का कहना है कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। लगभग एक सप्ताह और लग सकता है।
इस प्रकरण में मुख्य आरोपी केंद्रपाल सिंह और मोहल्ला बाड़वान निवासी जेई ललितराज शर्मा बनाए गए हैं। आरोप है कि इन्होंने अवैध धन अर्जन करने के उद्देश्य से संबंधित परीक्षा का पेपर लीक कराया था और धामपुर में ललितराज शर्मा के घर परीक्षा की तैयारी कराई थी। इस मामले में दोनों आरोपियों का एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार कर चालान किया गया था। एसटीएफ के आदेश पर आरोपियों और उनके परिवारों के 19 सदस्यों की संपत्तियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार ने बताया कि पिछले माह उत्तराखंड देहरादून स्पेशल टास्क फोर्स विवेचक/निरीक्षक कुंदन सिंह राणा की ओर से सूची सौंपी गई थी। उनके आदेश पर ही संपत्तियों को खंगाला जा रहा है। पेपर लीक प्रकरण में धामपुर निवासी गैंगस्टर केन्द्रपाल सिंह और ललितराज शर्मा बताए गए हैं। दोनों गैंगस्टरों और इनके परिवारों पर करोड़ों रुपये की संपत्ति होने के सुबूत मिले हैं।
विज्ञापन


इन लोगों की संपत्तियों की हो रही जांच
सब रजिस्ट्रार कमलेेश कुमार गौतम का कहना है कि केन्द्रपाल सिंह के परिवार में उसकी पत्नी रुचि, दिव्यांग पुत्र निसित प्रताप, भाई नीरज कुमार, भाभी ज्योति पत्नी नीरज कुमार, बहन ज्योति पत्नी मनोज कुमार, सुमन पत्नी अरविंद व बबीता पत्नी योगेश, बहनोई अरविंद पुत्र हरपाल निवासी गांव दूल्हेपुर ठाकुरद्वारा व मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय कृपाल सिंह निवासी ग्राम भवानीपुर थाना अफजलगढ़ की जांच हो रही है। जबकि ललितराज शर्मा के परिवार में उसकी पत्नी मोनिका शर्मा, माता निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय फकीर चंद शर्मा, भाई राजेश शर्मा व कपिल कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय फकीर चंद शर्मा, बहन दीपा शर्मा पत्नी संदीप कुमार, बहनोई संदीप कुमार बहनोई, पुत्र चिंकू पुत्र ललित शर्मा, ससुर महिपाल धीमान ससुर व सास मिथिलेश धीमान की जांच की जा रही हैं। इसी प्रकार की जांच रिपोर्ट एसटीएफ की ओर से नगर पालिका के अधिकारियों से भी मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें