नजीबाबाद के चीनी मिल तौल कांटों का निरीक्षण करते बाट माप अधिकारी।
- फोटो : NAZIBABAD
किसान सहकारी चीनी मिल के तौल कांटों की जांच
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के गन्ना तौल कांटे का बांट माप अधिकारी ने जांच की।
किसान सहकारी चीनी मिल के मिल परिसर के बैलगाड़ी कांटा नंबर दो की सोमवार को बांट माप विभाग ने जांच की। बांट माप अधिकारी एसपी पांडेय ने बैलगाड़ी कांटे पर तौल कराने आए अकबरपुर आंवला के किसान कृष्ण कुमार की बैलगाड़ी तौली। 60 क्विंटल तौल के बाद 15 क्विंटल अतिरिक्त वजन रखकर बैलगाड़ी को तौला गया। 75 क्विंटल वजन पाए जाने पर तौल कांटे को सही कांटे की क्लीनचिट दी गई। बांट माप अधिकारी ने गन्ना सुपरवाइजर रवींद्र कुमार, बिजेंद्र सिंह की उपस्थिति में अन्य तौल कांटों की भी जांच की। चीनी मिल के तौल कांटे सही पाए जाने पर चीनी मिल के आसवनी प्लांट में लगे तौल कांटों का भी बांट माप टीम ने निरीक्षण किया।