फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पूरे उत्साह और जोश के साथ जनपद में करें निवेश

Fri, 10 Feb 2023 08:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित...
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण
- यूपी में डेयरी, फूड, पर्यटन क्षेत्र में अनेक संभावनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 को संबोधन का कृष्णा फार्म में लाइव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद बिजनौर में निवेश करने वाले सभी निवेशकों का आह्वान किया कि वह पूरे उत्साह और जोश के साथ निवेश करें। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन भी उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध और तत्पर है।
बिजनौर समेत उप्रके सभी जिलों में निवेश कुंभ संचालित हो रहे हैं। इस मौके पर जनपद के कई उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों व विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। लाइन प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। अब यूपी को सुशासन से गुड गवर्नेस से पहचाना जा रहा है। यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता के लिए है। अब यहां वेल्थ क्रिएटर्स के लिए नित्य नए अवसर बन रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेश कुंभ में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चारों तरफा विकास हो रहा है। शहरी विकास के साथ-साथ ग्रामीण विकास हो रहा है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि उद्योग सहयोग के साथ साथ चलना चाहिए। कहा कि भारत की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन कर उभरा है और आशा का केंद्र बना हुआ है। आज का उत्तर प्रदेश कई सेक्टरों में निवेश, हवाई क्षेत्र सहित समुद्र से भी जुड़ा है, वहीं पूरे प्रदेश में एक्सपे्रसवे, हाईवे सहित सड़कों का जाल फैला दिया गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में गंगा किनारे दोनों तरफ पांच किमी क्षेत्र में नैचुरल फार्मिंग शुरू हो गई है। कहा कि यूपी में डेयरी, फिशरीज, फूड, पर्यटन सेक्टर में अनेक संभावनाएं हैं। इस मौके पर सदर विधायक सूचि चौधरी, नहटौर विधायक ओमकुमार, डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ पूर्ण बोरा, एसडीएम सदर मोहित कुमार आदि शामिल रहे।

जिले में हुआ दस हजार करोड़ से ज्यादा निवेश
इनवेस्टर समिट में उद्यमियों ने जनपद में पुराने उद्योगों के विस्तारीकरण व नए उद्योग स्थापित करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। करीब 240 निवेशकों के एमओयू साइन भी हो गए हैं। कई हजार लोगों को जनपद के अंदर ही रोजगार उपलब्ध होगा। प्रशासन के अनुसार जनपद में दस हजार करोड़ रुपये के कारोबार के लिए ओएमयू साइन हो गए हैं। इन कारोबार से 50 हजार रोजगार सृजन होने की संभावना है।
विज्ञापन


जिले में यह लगेंगे उद्योग
जनपद व बाहर के उद्यमियों ने जिले में विश्वविद्यालय, पर्यटन, बीयर बोतल, एग्रोटूरिज्म, रियल एस्टेट, पेपर मिल, चीनी मिल, मेडिकल एवं हेल्थ क्षेत्र में निवेश के लिए प्रस्ताव दिए हैं।
जनपद के बड़े निवेशक
इंवेस्टर्स निवेश (करोड़ रुपये में)
मयंक बिंदल 660
शादाब खान 360
मंजुल शर्मा 300
राघव स्वरूप 250
अमित कुमार गोयल 250
डा नीरज चौधरी 210
अंकुर अग्रवाल 200
दीपक गोयल 200
अमित कुमार मित्तल 150
विकास कुमार 120
राकेश कुमार कर्णवाल 100
आयुष अग्रवाल 100
शंकर लाल शर्मा 100
कपिल दत्ता 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें