फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में आचार्य पद के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू

Wed, 26 Apr 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आचार्य पदों के लिए आए 200 से ज्यादा आवेदन
विज्ञापन

- तीन सदस्य समिति कर रही आवेदकों के कागजों की जांच
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में आचार्य पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग पदों के लिए 200 से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। तीन सदस्य समिति आवेदकों के कागजों की जांच कर रही है। जांच के बाद अध्यापक पद के लिए साक्षात्कार लखनऊ होगा।

महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में पहले वरिष्ठ चिकित्सक, कनिष्ठ चिकित्सक, और ट्यूटर्स पदों के लिए साक्षात्कार हो गया है। वहीं अब आचार्य पदों के लिए साक्षात्कार की तैयारी चल रही है। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य के 53 पद हैं। जिनके के लिए 20 अप्रैल तक 200 आवेदन आ चुके हैं। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया रोक दी गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य पद के लिए लखनऊ में साक्षात्कार होगा। फिलहाल तीन तीन सदस्य टीम आवेदकों के कागजों की जांच कर रही हैं। टीम में दो सदस्य मेडिकल कॉलेज मेरठ और एक सदस्य मेडिकल कॉलेज बिजनौर से है।
वरिष्ठ, कनिष्ठ, ट्यूटर्स चिकित्सक की जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट
मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ, कनिष्ठ, ट्यूटर्स चिकित्सक पद के लिए साक्षात्कार हो गया है। मगर अभी मेडिकल कॉलेज की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अभी अचार संहिता चल रही है। जिसकी वजह से मेरिट लिस्ट जारी होने में समय लग रहा है। जल्द ही मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन::
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को सत्र 2023-24 से शुरू करने की तैयारी है। जिसके चलते अब आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य के पदों के लिए आवेदकों के कागजों की जांच चल रही है। जल्द ही साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी।.....डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें