एसटीएफ और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो किलो अफीम बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। एसटीएफ और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टाॅस्क फोर्स) की टीम ने कालागढ़ में छापा मारकर अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो किलो 30 ग्राम अफीम बरामद करने का दावा किया गया है।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि कुमाऊं सीओ एसटीएफ सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरूप ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर भोगपुर निवासी मलकीत सिंह पुत्र रंगा सिंह को कालागढ़ से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो किलो 30 ग्राम अफीम बरामद हुई। वह कई वर्ष से उत्तराखंड में अफीम सप्लाई कर रहा था। बरामद अफीम बरेली से ला रहा था।
बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 22 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। टीम में एनटीएफ कुमायूं युनिट के निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन चन्द्र जोशी, एएसआई जगबीर शरण, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान, अमरजीत सिंह, इसरार अहमद व जितेंद्र शामिल रहे।