फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व समाज का हित रालोद में सुरक्षित : मुंशीराम पाल

Mon, 01 Jan 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर क्षेत्र के ग्राम खेड़की में रालोद के कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता।
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल की चलो गांव की ओर समरसता अभियान के तहत ग्राम खेड़की में सभा का आयोजन हुआ। सभा में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने ग्रामीणों, किसानों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी एवं सर्व समाज का हित रालोद में सुरक्षित है। उन्होंने ग्रामीणों, किसानों से पार्टी के साथ आकर उसे मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन

सभा में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के कार्यों का गुणगान किया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023 तक चलो गांव की ओर समरसता अभियान चलाया गया। सुनील कुमार, अनुराग मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, नरेंद्र आचार्य, चौधरी हरवीर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
चेयरमैन रवि कुमार ने भी चौधरी चरण सिंह के जीवन पर विस्तृत में प्रकाश डाला। सभा में यशपाल सिंह, दीपेंद्र सिंह, हरिओम, महेंद्र प्रधान, भीम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें