चीनी मिल कर्मी को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश
बिजनौर, धामपुर। धामपुर चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चीनी मिल के एक प्लांट में कार्यरत जिस कर्मचारी का बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से परीक्षण किया गया है। उस कर्मचारी को मिल प्रबंधन ने होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम की ओर से हुए परीक्षण में संबंधित कर्मचारी सामान्य है। जांच में किसी प्रकार का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। गौरतलब है कि बुधवार को टीम ने जांच संबंधित कर्मचारी का परीक्षण किया था। यह कर्मचारी चीनी मिल के एक प्लांट में नौकरी करता है।