आउट सोर्सिंग से स्टाफ पूरा करने के निर्देश
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा व सीडीओ केपी सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीपीसीआर जांच के लिए स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने रविवार दोपहर जिला अस्पताल में कोरोना के लिए की गईं तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीपीसीआर लैब में जाकर जांच आदि के बारे में जाना। ऑक्सीजन, दवाई आदि की भी पूरी जानकारी ली। डीएम ने कहा कि कोरोना से जुड़ी हर संभव परिस्थिति के लिए सभी को तैयार रहना है। जिले में भी कोरोना के मरीज अब सामने आ रहे हैं। शासन, प्रशासन द्वारा हर जरूरी वस्तु उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आरटीपीसीआर लैब में परीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल को निर्देश दिए कि लैब में आउट सोर्सिंग के जरिये स्टाफ की भर्ती की जाए। इसके अलावा चिकित्सकों की स्थिति के बारे में भी पूछा। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल जल्दी ही स्टाफ की कमी दूर करने की बात कही। इस दौरान एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक, डॉ. मनोज सेन आदि मौजूद रहे।