बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम अंकित कुमार अग्रवाल।
-टंकी निर्माण को भूमि उपलब्ध न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने विकास भवन सभागार में निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। डीएम ने निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजनाओं के कार्यों के तहत टंकी निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध न होने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने सीडीओ को अधिशासी अभियंता जल निगम सहित सभी जूनियर इंजीनियर जल निगम का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी जूनियर इंजीनियर अपने द्वारा प्रतिदिन किए गए कार्यों की फोटो व वीडियो उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि जल जीवन मिशन शासन की उच्च प्राथमिकता में शामिल परियोजना है, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल परियोजनाओं में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन स्थानों पर भूमि विवाद है संबंधित उप जिलाधिकारी से व्यक्तिगत कार्यदायी संस्थाएं मिलकर निस्तारण कराये और कार्य प्रारंभ कराये।
-