बिजनौर। जिला जजी परिसर में नौ मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाने के लिए जिला जज मदनपाल सिंह के मार्गदर्शन में बैठक हुई।
राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अयोजित बैठक में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर ने बताया कि राजस्व विभाग ने कुल 30500 वादों को चिन्हित किया है। प्रबंधक दूरसंचार विभाग ने कहा कि उन्होंने कुल 750 वादों को चिन्हित किया है। जबकि सहायक श्रम आयुक्त ने पांच वादों को चिह्नित करने के बारे में बताया।
प्रबंधक अग्रणी बैंक ने बैंकों से कुल 28 हजार वादों को चिन्हित किया। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अवधेश कुमार ने नोटिसों को समय से तामील कराने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया। डिप्टी सीएमओ को लोक अदालत वाले दिन पक्षकारों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलू मैनवाल आदि मौजूद रहे।