फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बायोमेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण करने के दिए निर्देश

Sun, 15 Jan 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक सप्ताह में कमी दूर करने के लिए कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर स्वस्थ्य विभाग सर्तक हो गया है। जिसके चलते कोतवाली ब्लॉक में नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बायो मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण नहीं होने पर एक सप्ताह के भीतर कमी दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्वस्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सकों को अपने स्वास्थ्य कर्मियों के हेपेटाइटिस बी एवं टीटी का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। कई अस्पतालों में बायो मेडिकल कलेक्शन शेड नहीं बनाए गए थे। जिसके चलते इन अस्पतालों को बायोमेडिकल वेस्ट कलेक्शन शेड के बारे में बताया गया। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि 15 फीसदी ही बायो मेडिकल वेस्ट होता है। जबकि 85 फीसदी जनरल वेस्ट होता है। बायोमेडिकल वेस्ट जनरल वेस्ट में मिलाना खतरनाक है। इससे एचआईवी एवं हेपेटाइटिस बी होने का खतरा बना रहता है। इसलिए बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण बायो मेडिकल वेस्ट एजेंसी से ही कराएं। इस मौके पर जिला क्वालिटी परामर्शदाता डॉ. हितेंद्र कुमार एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. विशाल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें