फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - जिले को कृषि हब बनाने के लिए योजना बनाने के निर्देश

Thu, 30 Mar 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने ली नाबार्ड की जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने जनपद को कृषि हब के रूप में विकसित करने के लिए एफपीओ बिजनेस प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। एफपीओ का गठन कर किसानों को उसका लाभ पहुंचाया जाए।
बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में नाबार्ड की जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार की ओर से देश में नए कृषक उत्पादक संगठन का गठन करते हुए उनको पर्याप्त बाजार एवं क्रेडिट लिंकेज से आर्थिक स्थायित प्रदान कराया जा रहा है। कृषक उत्पादक संगठनों का गठन एवं प्रोत्साहन केन्द्रीय योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जनपद में पूर्व में गठित एफपीओ भी ठीक प्रकार से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका बढ़ाने के लिए कृषि के साथ ही मिलेट उत्पादन, उद्यान, पशुपालन, मौन पालन, फूलों का उत्पादन, मत्स्य पालन, फूड प्रोसेसिंग आदि कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाना जरूरी है। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, उप निदेशक कृषि गिरिश चन्द्र, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें