फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के बजाए दंगा करा रहे नेता :मौर्य

Mon, 14 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शनी मैदान में महान दल की अधिकार रैली में मंचासीन अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा  भाजपा और कांग्रेस जनता को हिंदु-मुस्लिम में बांटकर देश की सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। दंगा में किसी नेता का परिवार वाला नहीं मरता, मरती तो आम जनता है। 
विज्ञापन


प्रदर्शनी मैदान में आयोजित अधिकार रैली में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हुए मुजफ्फरनगर दंगे में भाजपा और सपा ने जनता की गोलाबंदी कर दी। हिंदू भाजपा के साथ चले गए और मुस्लिम सपा के साथ। कहा कि चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी ने 100 दिन में विदेशों में जमा काला धन लाने का नारा दिया, लेकिन 600 दिन बाद भी फूटी कौड़ी नहीं मिली।

कहा कि पहले इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबों को हटा दिया और अब नरेंद्र मोदी ने सभी के खाते में 15 लाख रुपये देने की बात कर जनता को उल्लू बनाया है। कहा कि सपा ने मुस्लिमों को वोट लेकर ठगा है। कहा कि आज के नेता चुनाव जीतने के लिए विकास कराने के बजाए दंगा करा रहे हैं। 2017 के विधान सभा चुनाव में महान दल और पीस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


 पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अय्यूब सर्जन के बेटे मो. इरफान ने कहा प्रदेश में उनकी पार्टी के 20 प्रतिशत और महान दल से जुड़े 10 प्रतिशत वोट हैं। अगर दोनों दल मिल जाएं तो उनकी सरकार बनेगी। केशव देव मौर्य की पत्नी सुमन शाक्य ने पार्टी मजबूती पर बल दिया। रैली की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा व संचालन जयप्रकाश मौर्य ने किया। रैली को प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव, मंडल अध्यक्ष ओमेंद्र तोमर, अमरोहा जिलाध्यक्ष हरिओम सैनी, रैली व्यवस्थापक शैलेंद्र मौर्य,रूबी सैनी, सरिता सैनी आदि ने  संबोधित किया।  केशव देव मौर्य जजी से जुलूस के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें