फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित जमीन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिह्नित जमीन का किया निरीक्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला। पीएसी पश्चिमी जोन के आईजी और कमांडेंट ने पीएसी मुख्यालय के लिए भागूवाला क्षेत्र में चिह्नित जमीन का निरीक्षण किया।
पीएसी पश्चिमी जोन के आईजी अमित चंद्रा, कमांडेंट अतुल शर्मा ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के साथ पीएसी मुख्यालय के लिए प्रशासन द्वारा चिह्नित जमीन का निरीक्षण किया। भागूवाला क्षेत्र के श्यामीवाला, रायपुर, रामदासवाली क्षेत्र में प्रशासन ने करीब 40 एकड़ भूमि पीएसी मुख्यालय के लिए चिह्नित की थी। पीएसी के आईजी अमित चंद्रा और कमांडेंट अतुल शर्मा ने जमीन के उबड़-खाबड़ क्षेत्र में होने की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पीएसी अधिकारियों ने मुख्य मार्ग से दूरी और मार्ग से जमीन के नीचे और असमतल होने की स्थिति पर भी विचार विमर्श किया। गौरतलब है कि पीएसी मुख्यालय के लिए करीब डेढ़ वर्ष से नजीबाबाद तहसील में जमीन तलाशी जा रही है। नांगलसोती क्षेत्र में भी प्रशासन ने जमीन चिह्नित की थी। जमीन अनुकूल न होने पर पीएसी ने अन्य जमीन तलाशने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें