नजीबाबाद के जटपुरा बौंड़ा में हॉट स्पॉट क्षेत्र का भम्रण करते एडीएम एके मिश्र और एसपी सिटी लक्ष्?
- फोटो : NAZIBABAD
एडीएम, एसपी सिटी ने हॉटस्पाट क्षेत्रों का किया निरीक्षण
नजीबाबाद/मंडावली। एडीएम और एसपी सिटी ने नजीबाबाद के जटपुरा बौंडा सहित क्षेेत्र के तीन हॉटस्पाट क्षेत्रों का भ्रमण किया।
एडीएम एफआर अवेधश कुमार मिश्र, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने सीओ प्रवीन कुमार सिंह के साथ हॉटस्पाट जटपुरा बौंडा का दौरा किया। जटपुरा बौंडा में पॉजिटिव मिलने के बाद एक सप्ताह पूर्व सील किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडावली पुलिस को जटपुरा बौंडा के सील परिसर से आवागमन पूरी तरह रोकने के प्रति गंभीर रहने को कहा है। एडीएम और एसपी सिटी ने आजमपुर गाजी और हीमपुर पछातपुरा हॉटस्पाट क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।