फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार व अस्थायी जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार व अस्थायी जेल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने जेलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी के मद्देनजर एसपी संजीव त्यागी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। मेरठ रोड पर शेल्टर होम में बनाई गई अस्थायी जेल को भी देखा। कोरोना से बंदियों को सुरक्षित रखने के लिए यह अस्थायी जेल बनाई गई है। किसी अपराधी को जिला कारागार भेजने के बजाए अस्थायी जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने बताया कि अस्थायी जेल में भी बंदियों के खानपान एवं सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी को मास्क लगाकर रहने के लिए कहा गया है और सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। उन्होंने अस्थायी जेल में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें