धामपुर में नगीना चौराहे पर हो रहे सौंदर्यकरण का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता।
- फोटो : DHAMPUR
पालिकाध्यक्ष ने नगीना चौक के विकास कार्य का निरीक्षण किया
धामपुर। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने नगीना चौक पर सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष ने निर्माण करा रहे लोगों को मानक अनुरूप निर्माण का सुझाव दिया। बुधवार को पालिकाध्यक्ष मीडिया प्रभारी लवी शर्मा के साथ बाइक नगीना चौक पर पहुंचे और राजमिस्त्रियों से वार्ता की। ठेकेदार विजेंद्र सिंह को सुझाव दिया कि नगीना धामपुर का महत्वपूर्ण चौक है। इस चौक से कई प्रदेशों के लोगों का आवागमन होता रहता है। इसलिए यहां पर सौंदर्यकरण का काम मानक अनुरूप साथ होना चाहिए। इस मौके पर ठेकेदार पुत्र आदित्य सिंह, गौरव पौशवाल, विजेंद्र सिंह आदि रहे।