फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: निरीक्षण कर 33 ओवरलोड वाहनों पर की कार्रवाई

Fri, 10 Feb 2023 08:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली में अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा व एसपी दिनेश सिंह।
विज्ञापन
- पूरे साल में ओवरलोड वाहनों का किया 69 लाख से ज्यादा का चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए 33 ओवरलोड वाहनों का चालान किया। खनन निरीक्षक ने 17 ओवरलोड वाहनों पर सात लाख 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इससे पहले भी विभाग की ओर खनन को लेकर कार्रवाई की जाती रही है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मंडावली स्थित नदी पर 13 गाड़ियों को अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके अलावा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए सघन चैंकिग अभियान चलाया गया। जिसके तहत थाना नजीबाबाद में एक वाहन, थाना मंडावली में 12 वाहन, थाना रेहड़ में तीन वाहन, थाना किरतपुर में 17 वाहनों पर बिना आईएसटीपी, वैध प्रपत्र व ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की गई। वाहन चालक उपखनिज से संबंधित कोई कागज नहीं दिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन निरीक्षक वीके गौतम का कहना है कि ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अगर पूरे साल के ओवरलोड चालानों पर नजर डालें तो ऑनलाइन और चेक गेट से 184 चालान किए गए हैं। इनमें 80 चेक गेट और 104 ऑनलाइन चालान किए। चेक गेट से 28 लाख और ऑनलाइन से 41 लाख रुपये का चालान हुआ। कुल मिलाकर साल 2022 में 69 लाख 26 हजार रुपये का चालान वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें