फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने राजस्व एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
नजीबाबाद के जालबपुर गूदड़ में निर्माणधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ पहुंचकर विकास और राजस्व कार्यों का निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, प्रधानपति हिमांशु चौहान की उपस्थिति में एसडीएम ने ग्राम पंचायत के तालाब और कृषि खातों का निरीक्षण किया। 350 खातों के निरीक्षण के दौरान खतौनी में सभी विरासत दर्ज पाई गईं। एसडीएम ने प्रधानमंत्री आवास, सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति से जुड़े हैंडपंपों आदि का जायजा लिया। एसडीएम ने ग्राम प्रधान को पुरानी सड़कों, नालियों और हाल ही में गिरी स्कूल की बाउंड्रीवॉल तत्काल बनवाने के ग्राम पंचायत को निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्राम पंचायत के लिए निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण कर मानकों के अनुरूप निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण प्रस्तावित है। एसडीएम परमानंद झा ने राजस्व विभाग के सत्यापन के दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के लिए 200 वर्गमीटर जमीन स्वास्थ्य विभाग को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें