फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील ने वसंत उत्सव में छात्राओं दिए स्वेटर

विज्ञापन
नजीबाबाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को स्वेटर देतीं इनरव्हील की पदाधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
इनरव्हील ने वितरित किए छात्राओं को स्वेटर
विज्ञापन

नजीबाबाद। इनरव्हील क्लब की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में वसंत उत्सव आयोजित किया गया। क्लब की ओर से छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अंजू मेहरा एवं सुदेश गुप्ता के नेतृत्व में क्लब की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में वसंत उत्सव आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ उर्मिला, प्रबंधक पवन कुमार की उपस्थिति में क्लब की ओर से छात्राओं को वसंत पंचमी की जानकारी दी गई। इनरव्हील क्लब ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की दो छात्राओं की फीस जमा कराई। क्लब की ओर से छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए। इनरव्हील की ओर से अरुण गोयल, शिल्पी अग्रवाल उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला ने इनरव्हील क्लब का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें