फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी
विज्ञापन

चांदपुर। ब्लॉक प्रमुख द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बीडीओ संदीप कुमार ने जलीलपुर ब्लाक में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया।
एक मंडप में वीरेंद्र राजपूत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुंतेश देवी ने बताया कि ब्लॉक में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ सबका विकास का ध्यान रखते हुए विकास कार्य हो रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर किसी भी जरूरतमंद को कोई परेशानी है तो वह उन्हें बता सकता है। समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बीडीओ संदीप कुमार ने ब्लॉक जलीलपुर में हुए विकास कार्य, मनरेगा द्वारा दिए काम के बारे में बताया। बीडीओ ने कहा कि गरीब व जरूरतमंदों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाजसेवी व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में योगेश शर्मा, विनीत लांबा, अर्पित गोयल, विक्की जोशी, कपिल चौधरी, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें