स्योहारा में युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने क्षेत्र पंचायत,ग्राम पंचायत,बीडीसी सदस्यों व ग्राम प
- फोटो : BIJNOR
गांव में बाहरी व्यक्ति के आने तुरंत दी जाए सूचना
स्योहारा। एक युवक के कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद थाने में जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने सभी से अनुरोध किया कि यदि उनके गांव में कोई श्रमिक अथवा अन्य व्यक्ति किसी बाहरी देश, प्रदेश एवं जिले से आता है तो उसकी सूचना तुरंत थानाध्यक्ष को दें। जिससे कि उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके और संक्रमण फैलने से रोका जा सके। सीओ महावीर सिंह राजावत ने गांव में पुराने विवादों, नाली खड़ंजा आदि से संबंधित यदि कोई नया विवाद संज्ञान में आने पर उसकी भी तत्काल थानाध्यक्ष को सूचना देने को कहा। जिससे कि समय रहते उक्त समस्या का निदान हो सके जिससे कोई गंभीर आपराधिक घटना होने से रोका जा सके। सीओ ने घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को कहा।