फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वनकर्मियों को दी ट्रेंकुलाइज करने की जानकारी

Sat, 01 Apr 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के इंदिरा पार्क में वनकर्मियों को ट्रेंकुलाइज बंदूक के बारे में जानकारी देते एसडीओ ज्ञान
विज्ञापन
- ट्रेंकुलाइज से पहले और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों की दी जानकारी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर की ओर से इंदिरा पार्क में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में वन्यजीवों को ट्रेंकुलाइज किए जाने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में डेनमार्क सिंगल इंजेक्ट डार्ट बंदूक के उपयोग के तरीकों और वन्यजीवों को डार्ट करने से पहले बरती जाने बाली सावधानियों के बारे में बताया गया।

शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर अरुण कुमार सिंह ने ट्रेंकुलाइज से पहले और बाद में की जाने बाली तैयारियों सावधानियों के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्हाेंने कहा कि बिजनौर प्रभाग में एक ट्रेंकुलाइज बंदूक मंगाई गई है। इसका उपयोग करने के लिए सभी वनकर्मियों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। जिले के मानव गुलदार संघर्ष और उसे कम करने के प्रभावी उपायों के बारे में वन कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु पालन विभाग के पशु चिकित्सक संजय चौहान ने वन्यजीवों के ट्रेंकुलाइज करने में उपयोग होने बाली औषधियों की जानकारी दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी बिजनौर ज्ञान सिंह ने कहा कि सिंगल डार्ट डेनमार्क मेड डार्ट बंदूक प्रेशर से चलती है। साथ ही बंदूक चलाने की जानकारी दी। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी नजीबाबाद अंशुमान मित्तल, रेंजर धामपुर गोविंदराम गंगवार, रेंजर बिजनौर स्वरूप रावत, रेंजर नगीना/अमानगढ़ प्रदीप कुमार शर्मा, प्रशिक्षु रेंजर महेश चंद्र, उपराजिक श्यामलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें